नव वर्ष पर विकास और समन्वय पर हुई चर्चा, जिला कोआर्डिनेटर राजकुमार ने की डीडीओ व सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट !


संत कबीर नगर - नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रभारी जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर राजकुमार द्वारा जनपद के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
शिष्टाचार भेंट के अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनपद के समग्र विकास, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। प्रभारी जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर राजकुमार ने आशा व्यक्त किया है कि नव वर्ष में प्रशासनिक सहयोग एवं समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचेगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सोशल ऑडिट के जिला प्रभारी कोऑर्डिनेटर राजकुमार को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वर्ष में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
यह शिष्टाचार भेंट सौहार्द, सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग की भावना के साथ संपन्न हुई, जिससे प्रशासनिक स्तर पर समन्वय को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने