बस्ती - सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रोडवेज चौकी इंचार्ज विवेकानंद तिवारी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन कागजात की जांच में कोई ढील नहीं दी गई।
इस दौरान 50 वाहनों पर ई-चालान किया गया और कुल ₹42,500 जुर्माने के रूप में वसूले गए। पुलिस की तत्परता के चलते सड़क पर नियम तोड़ने वालों में भगदड़ मची, लेकिन किसी भी उल्लंघनकर्ता को बख्शा नहीं गया।
SI विवेकानंद तिवारी ने कहा, “नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं। सड़क सुरक्षा के प्रति हमारी सख्ती जारी रहेगी।” अभियान के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि नियमों का पालन हर किसी के लिए अनिवार्य है।
ट्रैफिक व्यवस्था सुधार और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल सराहनीय मानी जा रही है। स्थानीय लोग भी पुलिस की इस सख्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
