राजेडीहा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का हुआ स्थानांतरण, लोगों ने दी भावभीनी विदाई ।


संतकबीरनगर - बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र मिश्रा का स्थानांतरण थाना बेलहर कला के लिए कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही चौकी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों में भावुकता और स्नेह का माहौल देखने को मिला।
स्थानांतरण के क्रम में बुधवार को राजेडीहा चौकी परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सहयोगियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उपनिरीक्षक धर्मेंद्र मिश्रा को फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि धर्मेंद्र मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में उत्कृष्ट योगदान दिया। वे आमजन के प्रति सरल, सहज अधिकारी के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
समारोह के अंत में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेडीहा में मिला प्रेम और सहयोग उनके जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति रहेगा। उन्होंने कहा कि वे आगे भी जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में चौकी स्टाफ सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने