संतकबीरनगर-अटल जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत मेंहदावल विधानसभा के शक्ति केंद्र करमा कलां में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री मा० सुनील गुप्ता द्वारा विशिष्ट अतिथियों के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष बस्ती श्री पवन कसौंधन, जिला प्रभारी श्री अजय सिंह गौतम तथा यशस्विनी जिलाध्यक्ष बहन नीतू सिंह उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया।
सम्मेलन के दौरान अटल जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों एवं विभिन्न आयामों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन उपस्थित जनसमूह एवं आगंतुकों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्री सुनील गुप्ता, जिला प्रभारी श्री अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह तथा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीया उर्मिला सिंह ने अपने संबोधन में अटल जी के जीवन दर्शन, सुशासन और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सह संयोजक श्री मधुसूदन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सेतवान राय, मंडल अध्यक्ष श्री इन्द्रसेन सिंह, श्री बृजनंदन पाठक, श्री राजू भारती, श्री गंगाराम निषाद, श्री लालबहादुर चौहान, ब्लॉक प्रमुखगण श्री भूपेंद्र सिंह एवं श्री अरविन्द जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि श्री बसंत तिवारी, श्री दीपू सिंह, जिला महामंत्री श्री गणेश पाण्डेय, जिला मंत्रीगण श्री हैप्पी राय, श्री अशोक यादव, श्री अरुण सिंह, श्री अमर राय, श्रीमती संगीता मौर्य, श्रीमती प्रेमलता राय, श्री विजय जायसवाल, श्री टुनटुन राय, श्री देवेंद्र सिंह, श्री दीपक शुक्ल, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री कैलाश वर्मा, श्री श्रवण निषाद, श्री आशीष त्रिपाठी, श्री क्रांति सिंह, श्री हरीश राय, श्री बृजेश त्रिपाठी, श्री आशीष सिंह श्रीनेत, श्री संदीप त्रिपाठी, श्री सुरेन्द्र चौबे, श्री दयाराम मिश्रा, श्री दीवाकर सिंह, श्री महेश पाण्डेय, श्री प्रेमचंद त्रिपाठी, श्रीमती कमला यादव, श्री योगेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, भाजपा एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
