राज कपूर गौतम को मिला ग्लोबल सौहार्द शिरोमणि अवार्ड, संत सौरभ पाण्डेय को किया समर्पित !

जयपुर :- पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय राज कपूर गौतम को ग्लोबल सौहार्द शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (आईएएचई) की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान को उन्होंने सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ पाण्डेय के सम्मान में समर्पित किया। इस उपलब्धि पर उनके पत्रकार साथियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

यह सम्मान संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष एम्बेसडर डॉ. तिकम सोनी द्वारा प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर राज कपूर गौतम को वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी. एन. पाण्डेय तथा श्री संत सौरभ पाण्डेय का आशीर्वाद और उपस्थित गणमान्य लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

राज कपूर गौतम हिंदी दैनिक समाचार पत्र ब्रह्म पुकाराम में जिला संवाददाता हैं। इसके साथ ही वह Akhand News Express सोशल मीडिया न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह पत्रकारिता के माध्यम से जनहित, सामाजिक सरोकारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

ग्लोबल सौहार्द शिरोमणि अवार्ड सामाजिक सद्भाव, पारस्परिक सम्मान और मानवीय मूल्यों के महत्व को रेखांकित करता है। विभिन्न विचारों का सम्मान करना और विविधताओं को स्वीकार करना ही वास्तविक सौहार्द का आधार है।

सम्मान मिलने पर राज कपूर गौतम ने कहा कि यह उनके लिए केवल एक अलंकरण नहीं, बल्कि समाज, सेवा और सकारात्मक पत्रकारिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने इस सम्मान को अपने पाठकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों को समर्पित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज कपूर गौतम ने विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी. एन. पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने संत सौरभ पाण्डेय के आशीर्वाद तथा सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से कृतज्ञता जताई।

उन्होंने कहा कि सम्मान मन को प्रसन्न करता है, लेकिन उसके अनुरूप निरंतर बेहतर कार्य करते रहना ही उसकी वास्तविक सार्थकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने