वरिष्ठ पत्रकार पी.एन. पांडेय होंगे 'सार्क प्राइड अवॉर्ड 2025' से सम्मानित, नेपाल के काठमांडू में 24 अगस्त को आयोजित होगा भव्य समारोह !

संत कबीर नगर - जनपद के लिए गर्व की बात है कि वरिष्ठ पत्रकार व प्रबंध संपादक पी.एन. पांडेय को सार्क प्राइड अवॉर्ड 2025 हेतु नामित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नेपाल की राजधानी काठमांडू में आगामी 24 अगस्त को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। उनके नामांकन से जनपद के पत्रकार जगत में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
पी.एन. पांडेय वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार विजन, अतुल्य भारत चेतना, बहुजन प्रेरणा, पूर्वांचल न्यूज 24 डिजिटल, मानवाधिकार जनमंच खबर समेत करीब आठ समाचार माध्यमों में प्रबंध संपादक के रूप में कार्यरत हैं। वे जन सरोकारों, सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय पत्रकारिता के प्रति अपनी समर्पित भूमिका के लिए विख्यात हैं। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
सार्क प्राइड अवॉर्ड 2025 का आयोजन धरा धाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन तथा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के कैबिनेट मंत्री (सांस्कृतिक विकास) होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात धर्मगुरु लामाध्यक्ष रिम्पोंछे कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर भारत सहित कई देशों के प्रतिनिधि, साहित्यकार, संस्कृति सेवी, आध्यात्मिक नेता और शांति संदेश वाहक भाग लेंगे। यह आयोजन वैश्विक संस्कृति, सहिष्णुता व संवाद को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रमुख मार्गदर्शक संत शिरोमणि डॉ. सौरभ पांडेय महाराज, मानद कुलपति, धरा धाम इंटरनेशनल हैं।
इससे पूर्व भी पी.एन. पांडेय को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सार्क गौरव सम्मान तथा देश में दिल्ली, बिहार, व वृंदावन में सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हो चुका है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पी.एन. पांडेय ने कहा,
"मैं अपने गुरु और मार्गदर्शक संत शिरोमणि डॉ. सौरभ पांडेय महाराज का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूं, जिनके सहयोग व प्रेरणा से यह सम्मान संभव हो पाया है।"
पी.एन. पांडेय को इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विधायक अनिल त्रिपाठी, पत्रकार राजकपूर गौतम, विरेन्द्र मणि त्रिपाठी,हरिश सिंह, अखिल भारतीय पत्रकार महासभा जिलाध्यक्ष मिथिलेश धुरिया,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी,शैलेश सिंह राजन,धर्मेंद्र सिंह मुन्ना,आलोक बर्नवाल,सुनील अग्रहरि, प्रदीप वर्मा,शैलेन्द्र सिंह,सुनील श्रीवास्तव, राहुल यादव, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय,रियाज अहमद, सपा नेत्री प्रिया पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी,चंदन बर्नवाल, कमलेश यादव आदि लोग शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने