संतकबीरनगर - मेहदावल तहसील क्षेत्र में SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो लेखपालों तथा एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को एसडीएम मेहदावल संजीव राय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में लेखपाल दिव्यानी त्रिपाठी, जिन्हें मुंडेरी व मिश्रौलिया पराग में जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तथा लेखपाल पवन त्रिपाठी, जिन्हें देवलसा, लंगड़ा बार, जीवधरा, कूड़ी मनमन, कोलकी चमरसन, बटसरा, कौड़ियां एवं बभनी में कार्य का दायित्व मिला था ।
इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा शुक्ला, जिन्हें केंचुआ खोर में जिम्मेदारी दी गई थी ।
एसडीएम मेहदावल संजीव राय ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना प्रशासनिक दक्षता का परिचायक है। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और सत्यनिष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी।
स्थानिय प्रशासन और अधिकारियों ने भी सम्मानित कर्मियों को बधाई दी तथा इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
