संत कबीरनगर - जनपद मुख्यालय खलीलाबाद/मेहदावल बाईपास स्थित गोरखपुर रोड बर्दहिया बाजार के निकट मां अंबे इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशन का भव्य उद्घाटन 12 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन के साथ ही मां अंबे इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशन ने क्षेत्रवासियों को इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया है। यहां 1 एचपी से लेकर 30 एचपी तक के मोटरों की मरम्मत, सर्विसिंग एवं रखरखाव की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इसके अलावा इलेक्ट्रिक से जुड़ी अन्य सभी आवश्यक सेवाएं एवं तकनीकी समाधान भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों को अलग-अलग स्थानों पर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
दुकान संचालक ने बताया कि गुणवत्ता, भरोसा और समयबद्ध सेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों एवं अनुभवी तकनीशियनों की मदद से किसानों, कारीगरों एवं आम उपभोक्ताओं की हर प्रकार की तकनीकी समस्याओं का त्वरित और सटीक समाधान दिया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी एवं लाभकारी बताया।
