गांधी-शास्त्री जयंती पर बेलहर कला में पुलिसकर्मियों ने लिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प !


संतकबीरनगर :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को थाना बेलहर कला परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थाना परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को याद किया।

इस दौरान दोनों महापुरुषों के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। पुलिसकर्मियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा शास्त्रीजी की सादगी और देशभक्ति आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने